अपना फ़ोन नं॰ दीजिए, हिन्दी-टंकण और ब्लॉग बनाना सीखाएँगे हम
(Give your phone No., and learn Hindi Typing, Hindi Blog Making For free)
(hindi, hindiyugm, hindyugm, hind, yugm, hindi typing, Free Telephonic Help, free help, hind yugm, Free Hindi Typing, Hindi Typing Tutorial)
क्या आप कम्प्यूटर पर हिन्दी में लिखना चाहते हैं?
ऑरकुट पर किसी हिंदी प्रोफ़ाइल को देखकर अपनी प्रोफ़ाइल भी हिन्दी में बनाने की इच्छा होती है?
किसी हिन्दी ईमेल को पढ़कर हिन्दी में उत्तर देने का मन हुआ है?
क्या आप हिन्दी वेबसाइट ( या ब्लॉग) बनाना चाहते हैं?
क्या आप अपने लेखन को रोमन (अंग्रेज़ी भाषा की लिपि) में करते-करते थक गये हैं?
क्या आप कृतिदेव, शुषा आदि फ़ोंटों से छुटकारा पाकर नई टंकण विधा यूनिकोड की शरण में जाना चाहते हैं?
क्या इंटरनेट पर उपलब्ध टंकण-ट्यूटोरियल्स की मदद से आप कुछ खास नहीं समझ पा रहे?
क्या आप ऑनलान टाइपिंग टूल को पूर्णतया नहीं समझ पाते?
क्या आपको हिन्दी में कमेंट (टिप्पणी) करने का मन होता है?
इस तरह की सभी समस्याओं का टेलीफ़ोनिक हल लेकर आया है हिन्द-युग्म।
आपको करना बस इतना है कि नीचे दिये गये फ़ार्म को ठीक से भरकर 'Submit' कर देना है। कृपया ठीक-ठीक जानकारी भरें।
आपके दिये गये समय पर हमारे यूनिप्रशिक्षक आपको फ़ोन करेंगे। लेकिन उससे पहले आपके पास निम्न चीज़ों का होना आवश्यक है-

४) आपके सिस्टम पर यदि XP से पूर्व का ऑपरेटिंग-सिस्टम हो तो http://www.bbchindi.com पर जाकर हिन्दी फ़ॉन्ट डाऊनलोड व इंस्टाल (संस्थापित) कर चुके हों।
५) यदि आप अपना ब्लॉग भी बनवाना चाहते हैं तो आपके पास ज़ीमेल का ख़ाता हो।
आपको तीन व्यक्तियों ( जो कि हमारे यूनिप्रशिक्षक हैं) में से कोई भी फ़ोन कर सकता है - | |
![]() | १) प्रमेन्द्र प्रताप सिंह, छात्र-ब्लॉगर, इलाहाबाद |
![]() | २) शैलेश भारतवासी, छात्र-ब्लॉगर, नई दिल्ली |
![]() | ३) नवीन कुमार तिवारी, मूल रूप से ग्राम - चौबेछपरा, पो॰-छेड़ी जिला-बलिया (उत्तरप्रदेश) के निवासी। पेशे से मेकेनिकल इंजीनियर, वर्तमान में टाटा प्रोजेक्टस लिमीटेड, कोल्हापुर में कार्यरत |
जब आपको यूनिप्रशिक्षण मिल जाय तो हमें uniprashikshak@gmail.com पर ईमेल करके यह ज़रूर बताइये की आपको हमारा यह प्रयास कैसा लगा? यूनिप्रशिक्षण के दौरान हिन्द-युग्म टीम के साथ आपका अनुभव कैसा रहा। कृपया अपना व्यवसाय, पता व चित्र आदि भेजें ताकि यूनिप्रशिक्षण के लाभार्थी पृष्ठ पर लगा सकें।
जब आप अपना ब्लॉग बना लें तो उसकी सूचना hindyugm@gmail.com को दें ताकि हम आपके ब्लॉग को 'बीस नव अंकुरित चिट्ठे' की लिस्ट से जोड़ सकें।
हिन्द-युग्म अंशदान द्वारा संचालित सामूहिक प्रयास है। फ़िलहाल इस परियोजना पर हिन्द-युग्म रु १००० खर्च कर रहा है, जिसमें सबसे अधिक मदद हमें नवीन तिवारी से मिल रही है।
यदि आप भी यूनिप्रशिक्षण में हमारी मदद करना चाहते हैं तो निम्न विकल्प हैं-
१) आर्थिक मदद कीजिए
२) यूनिप्रशिक्षक बनिये (अधिक जानकारी के लिए hindyugm@gmail.com पर सम्पर्क करें)
३) जो लोग सीखना चाहते हैं, उन्हें यहाँ का लिंक पकड़ाइए।
आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतज़ार रहेगा।

































आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
35 पाठकों का कहना है :
बहुत ही सराहनीय प्रयास, स्तुत्य प्रयास.
बहुत बढिया जानकारी दी है । धन्यवाद।
बधाई। आपका यह कदम नये लोगो/न को हिन्दी लेखन के लिये प्रेरित करेगा।
बेहतरीन । मान गये । आप वाकई दूसरों से अलग सोचते और करते हैं ।
भाई आपका प्रयास सराहनीय है UKF की तरफ से हािर्दक धन्यवाद आगे भी मार्गदर्शन करते रहेगे आशा करता हूं
मैं कहता हूं कि हिन्दी सम्मेलनॊं के एसी कमरॊं में बैठ कर जॊ "लैटस स्पीक हिन्दी" कहते फिरते हैं उनके गालॊं पर आपका यह निस्वार्थ प्रयास एक जॊरदार तमाचा है। आपकी सेवा की भावना जरूर रंग लाएगी वह दिन दूर नहीं जब हर आदमी के दिल में हिन्द युग्म हॊगा।
वाह, बहुत अच्छा प्रयास।
हाँ आपने एक नए बंदे के हिसाब से शर्तें कुछ ज्यादा ही रख दी। आपको बस ये कहना चाहिए था कि आपके पास इंटरनैट कनैक्शन हो बस।
यूनिप्रशिक्षक की आवश्यकता हो तो मैं प्रस्तुत हूँ, इस क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखता हूँ। :)
बहुत दिनों बाद "हिन्द-युग्म" पर आया हूं, क्षमाप्रार्थी हूँ ।
आपको शत् शत् नमन , अपनी इस अद्वितीय कोशिश के लिये ।
अगर आप मुझे उपयुक्त समझें तो निःसंकोच आदेश दें, तुरन्त हाज़िर हो जाऊगाँ ।
आर्यमनु ।
सराहनीय।
इस प्रयास का नीयमित विवरण युग्म पर प्रकाअशित करते रहें, उत्साह बढायेंगा।
*** राजीव रंजन प्रसाद
हिन्द-युग्म का एक और सराहनीय प्रयास!
यह विचार कम्प्यूटर पर हिन्दी के प्रसार को नयी गति प्रदान करने की क्षमता रखता है।
are yar tu chaturvedi sir pakka shisya ho gaya bahot aachi lagi kavita
Preparedness to share knowledge and willingness to help society sounds
unbelievable. You young, talented and energetic people seem doing
our nation and rashtrabasha proud. If the young people were to do such motivated jobs in their relevant fields Indian can really and easily surpass so called superpowers. Given our natural resources we hardly
require anything except this spirit. This is the way we can create new India.
आपका blog अच्छा है
मे भी ऐसा blog शुरू करना चाहता हू
आप कोंसी software उपयोग किया
मुजको www.quillpad.in/hindi अच्छा लगा
आप english मे करेगा तो hindi मे लिपि आएगी
बहुत ही सराहनीय और उत्तम प्रयास
हिन्दी में लिखने के लिए आपने जो जानकारी दी है उसका मैं बहुत आभारी हूँ
अत्यन्त सराहनीय प्रयास
प्रणव कुमार
saraahniya prayas hai apka.badhai sweekaren1
www.prasoon-mullick.blogspot.com
mai kahna chahunga ki aaaj jahaa angrejiiiiii ka prayog pratek dishaaa me ho rahai aur hindi ki taraf koi dhyaan nahi derahaaa hai wahiiii aaane ek hindi web site banaa---ieeeeee hai yah prayaasss kabile-tarif hai aur hame gavre hona chahiye hamne hindi me web site banayeeee hai jai hind jai bharat
dhanyaaabaaaaad
Dear Sir,
I wanted to send some story, Essay and Poem written by me in Hindi. How it is possible to sent? Pl give me the details how can I contact and to who will be contacted.
May be reply through e-mail to :pandey_d@hotmail.com
भारत-अमेरिका न्यूक्लेअर डील पर वामपंथियों को अब विरोध समाप्त कर देना चाहिए. एक छोटी सी बात यह है की यह डील भारत के लिए लाभदायक सिद्ध होगी क्योंकि इससे देश की उर्जा आवश्यकताएं पूरी होंगी. वामपंथियों का यह भय कि इस डील के चलते देश के उर्जा संस्थान अमेरिका कि निगरानी में आ जायेंगे पूर्ण रूप से सही नहीं है. एक प्रतिशत ऐसा मान भी लिया जाए तो मेरा मानना यह है कि एक ओर हमें चाइना से भी खतरा है. अगर डील करके हम अमेरिका से नजदीकियां बढ़ते हैं तो चाइना की सीमा पर बढ़ती दादागिरी पर लगाम रख सकते हैं. अमेरिका से नज़दीकियों का लाभ हमें चीन के सन्दर्भ में मिलेगा.
महेश नौटियाल
मैंने भी हिन्दी मई चिटठा लिखने का प्रयास किया |
गूगल इंडिक के सहायता से लिखने मई कोई परेशानी नहीं हुई |
गोस्ताट्स नमक कंपनी का हिन्दी ट्राफिक परिसंख्यान टूल (http://gostats.in) का भी प्रयोग किया - इससे मुझे पता भी चलता है के मेरे चिट्ठे पे कितने लोग आते है और कहाँ से आते है | आप लूग भी देखें यह पुरी तरह से गूगल इंडिक जैसे ही मुफ्त है |
आप का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है | हिन्दी को प्यार कराने वालो से आप बहुत-बहुत साधुवत|
विवेक गुप्ता
शब्दों से खेलना काम है मेरा
कैसे कहूँ क्या नाम है मेरा?
- अभिषेक "हंसा"
सच में अत्यंत ही हर्ष का विषय है की हमारी अपनी भाषा मी हमे कुछ
कहने का अवसर मिल रहा है
इस के लिए हिन्दियुग्म को कोटी कोटी साधुवाद
सब बदिया है
क्या इस ब्लॉग प्रविष्टि का एक अंग्रेज़ी पेज बन सकता है? इसका अनुवाद किया जा सकता है. क्योंकि कुछ लोगों को यह लिंक भेजने पर इसे वे हिन्दी में देख नहीं पाते हैं- उन्हें अपने कम्प्यूटर को हिन्दी में सेट करने के लिए भी सिखाना होगा.
aap ka prayaas sarahniye hai
kripya computerize hindi lekhan mein mujhe bhi madad karein.
kavideepakgupta.com
ये आपकी काफी सराहनीय
कदम है |
उम्मीद है की सारा देश इसका लाभ उठाएगा |
A very good and successful effort which give us a plateform to share our view.
मुझे आपका ब्लॉग पढ़कर बहुत अच्छा लगा,लग रहा है हिन्दी को भी उसकी जगह मिल paayegi.
आज की पीडी अंग्रेजी बोलने मे अपनी सां समज्ती है ,पर वो भूल गई है की हम हिन्दुस्तानी है .मे ये नई कह रही की ओ अंग्रेजी ना बोले ,पर हिन्दुस्तानी होने के नाते kam से कम हिन्दी बी तो बोले .आज के नेताओं को ही देख लीजिये ,हर जगह अंग्रेजी ही bolte है .पर हिन्दी दिवस आते ही हिन्दी को आगे बढाने के लिए कई योजनाये बना देते है .सबसे हिन्दी बोलने व लिखने की अपील करते है पर हिन्दी दिवस जाते ही फिर अपने रंग मे आ जाते है .तो जनता फिर क्यो ना उनका अनुकरण करे .पर इशी अनुकरण के कारण कुछ लोग तो बहुत आगे निकल जाते है पर कुछ पीछे ही छूट जाते है और हीन भावना के सिकार हो जाते है
ये ब्लॉग लोगो को हिन्दी के प्रति जागरूक करेगा .हम सभी को कुछ ऐशी कोशिश करनी होगी
आपका कार्य हिन्दी की उन्नति करेगा . धन्यबाद . आप के फेन हैं
aapka pryas sarhaniya hai . mujhe lagta hai ki jis tarha log hindi blog se jud rahe hai aapki safalta rang laa rahi hai.
mene bhi hindi me likhne ka kuch pryas kiya hai ek blog banakar.
kamlabhandari.blogspot.com
अंधेरे की दुनिया
कितनी भयावह और उदास होती है , जब कि
उजाले की एक किरण ,
बल्कि उसका अहसास ही
हमारी सोच को प्रकाश्मय
बनाकर
हमें तमाम रिक्तता के बावजूद सक्षम बनता है
यूं भी
अँधेरा महज़ अँधेरा तो नहीं
उस के गर्भ में छिपी हैं अनेकों कल्पनाएं और सुखद अनुभूतियाँ
बशर्ते कि हम
उजाले में लौट आने के लिए
ईश वर्जित न हों
आधिक्य किसी भी अनुभव या अहसास का भला नहीं होता
प्रकाश ही प्रकाश -
और वेह सदा सुखदाई हो ज़रूरी तो नहीं
जहाँ अँधेरा हमे निराशा और कभी कभी उसकी पराकाष्ठा तक पहुँचा देता है ,
वही उजाला और उसका अनुभव हमें आशा स्फूर्ति और जीवन ज्योति प्रदान करता है I
-कमलप्रीत सिंह
ज्योतिषीय भविष्य कथन :-
मैं नवरसं ज्योतिषी आप को बताऊंगा की भविष्य मैं क्या होगा ?
ज्योतिषीय भविष्य कथन :-
मैं नवरसं ज्योतिषी आप को बताऊंगा की भविष्य मैं क्या होगा ?
my website add. is
www.astrogurujinavrasn.com
www.astrogurujee.com
contect me on this site.
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)